Breaking News

धूमा- वैक्सीन लगवाने सामाजिक कार्यकर्ता लोगों को कर रहे प्रेरित,


सिवनी/धूमा:- 13 जून 2021 (दिलीप यादव)- जहां आज पूरे देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद वैक्सीनेशन कार्य तेजी पर है, वेक्सीनेशन दो चरणों में किया जा रहा है, पहले चरण में 45 बर्ष से अधिक उम्र के महिला पुरूष के लोगों को वेक्सीन लगाई जा रही है, वहीं दूसरे चरण में 18 बर्ष से अधिक उम्र के युवक युवतियों का टीकाकरण किया जा रहा है।
वेक्सीनेशन कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी निभा रहे हैं।
विगत दिवस सिवनी जिले के विकासखंड लखनादौन के उपनगरीय क्षेत्र धूमा में लोगों को वेक्सीन लगाई गई, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वेक्सिनेशन सेंटर में नगर के युवा करण जायसवाल द्वारा इष्ट मित्रों के साथ लोगों को फेशसील्ड मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया गया।
उन्होंने लोगों से अपील की, कि लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कोई टिप्पणी नहीं