Breaking News

बिधुत कर्मचारियों ने साईंखेड़ा थाना में दिया धरना, आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े कर्मचारी


नरसिंहपुर/साईंखेड़ा:- 16 दिसम्बर 2020 (सचिन जोशी)- पिछले दिनों साईंखेड़ा विद्युत मंडल के ओआईसी राकेश सिंह पर हुए हमले के विरोध में नरसिंहपुर जिले के समस्त विद्युत मंडल के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा साईंखेड़ा थाने के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

     कर्मचारियों द्वारा विधुत पावर हाउस मंडल कार्यालय से रैली निकाल कर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए साईंखेड़ा पुलिस थाने के सामने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया एवं धरना दिया।

     कर्मचारियों का कहना था कि जब तक हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, एवं अधिकारी को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे।

लगभग दो-तीन घंटे धरना देने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन पर विद्युत कर्मियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

     कर्मचारियों का कहना था कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे, जिससे विद्युत कर्मियों में जो भय बना हुआ है वह दूर हो एवं विद्युत कर्मी अपने कार्य को निरंतर सुचारू रूप से संचालित कर सकें।

     उनका कहना था कि आगामी समय में कोई भी विद्युत कर्मी के ऊपर ऐसी घटना ना हो यह भी सुनिश्चित किया जाय।

     गाडरबारा एसडीएम आर एस राजपूत, गाडरबारा एसडीओपी प्रभारी अर्जुन सिंह उईके, एवं साईंखेड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह धुर्वे द्वारा दिए गए आश्वासन पर विद्युत कर्मियों ने धरना समाप्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं