Breaking News

अल्प प्रवास पर सिवनी पहुंचे राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात


सिवनी/ 12 दिसम्बर 2020 (दुर्गेश पांडेय)- खबर आ रही है सिवनी से जहां मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह छपारा के बर्रा ग्राम में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह के निवास पर पहुंचे।

श्री सिंह यहां लगभग एक घंटा रुके, अपने अल्प प्रवास पर उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

प्रवास के दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए किसानों के मुद्दे पर कहा कि किसानों का धान और मक्का बिक नहीं रहा है, किसानों को उनकी फसल की खरीदी की न्यूनतम दर नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि गेहूं चौदह सौ, पन्द्रह सौ रुपये क्विंटल बिक रहा है, किसान आंदोलित हैं और मोदी जी कहते हैं कि मुझ पर विश्वास करो, किस बात का विश्वास करें।

संसद भवन के शिलान्यास को गेर जरूरी बताते हुए कहा कि फिजूल खर्च की जरूरत क्या थी।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अहम और अहंकार में डूबे हुए हैं मोदी जी।

कोई टिप्पणी नहीं