Breaking News

डूंडा सिवनी प्रभारी देवकरण डेहरिया ने चलाया नशामुक्ति हेतु अभियान, अपराधियों को मुख्य धारा में लाने किया प्रयास


सिवनी /डूंडा सिवनी:- 06 नबम्बर 2020 (दुर्गेश पाण्डेय ) सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना अंतर्गत ग्राम नरेला में डूंडा सिवनी पुलिस को लगातार अवैध शराब विक्री की सूचना मिल रही थी, जिसपर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया डूंडा सिवनी के द्वारा ग्राम में नशामुक्ति हेतु अभियान चलाया l 

ग्राम को शराब मुक्त करने के लिये सरपंच, ग्राम मुखिया के साथ शराब बिक्री करने वालो को समझाइस दी गई, पैरो से दिव्यांग लाला राम वर्मन पिता कमल बर्मन को दाल का व्यवसाय करने के लिए अलग अलग प्रकार की दाल थाना प्रभारी, डूंडा सिवनी देवकरण डेहरिया के द्वारा उपलब्ध कराकर मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया गया l

कोई टिप्पणी नहीं