Breaking News

मध्यप्रदेश/भिण्ड- मनीषा को न्याय दिलाने के लिए पूरे देश का स्वच्छकार समाज एक हैः गुडडू वाल्मीकि

 

भिंड - (हसरत अली) - राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वाल्मीकि के आव्हान पर  भिंड जिले के सफाई कर्मचारियों ने हाथरस उप्र मे मनीषा वाल्मीक हत्याकांड के विरोध मे एक दिवस का सफाई कार्य बंद कर हडताल पर चले गए। 

इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने मौन होकर जुलूस निकाला और धरना दिया। धरना स्थल पर एडवोकेट गुडडू वाल्मीकि ने बोलते हुए कहा है हाथरस जिले में मनीषा वाल्मीकि हत्याकांड से पूरे देश को हिला दिया है तथा वाल्मीकि समाज द्वारा पूरे देश मे विरोध किया जा रहा है। 


इसी कडी मे आज हत्याकांड के विरोध मे भिंड जिले मे एक दिन के लिए सफाई कार्य बंद रखा है। यदि पीडिता को न्याय नही मिला तो आने वाले समय में समाज दुआरा जन आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सफाई आयोग के पूर्व सदस्य सुनील वाल्मीकि ने भी धरने पर पहुचंकर समर्थन दिया। धरना देने वालो मे संभाग अध्यक्ष प्रदीप धोलपुरिया, जिला अध्यक्ष रूपेश पाथरे, संगठन मंत्री लालजीत, नगर अध्यक्ष रवि भेरूआ, सचिव रिंकू आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।



 

कोई टिप्पणी नहीं