Breaking News

जम्मू कश्मीर - नौशेरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ को नाकाम किया

जम्मू-कश्मीर- न्यूज़ एक्सप्रेस १८ - खबर आ रही है कि नौशेरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ को नाकाम किया है। नियंत्रण रेखा के पास तीन पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही मुस्तैद जवानों ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

                              ख़बरों के अनुसार पाकिस्तानी सेना लगातार आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक हरकतें कर रही है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करती है। पाकिस्तान की इन्हीं नापाक हरकतों को देखते हुए हाल ही में श्रीनगर में सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन की कोर ग्रुप की बैठक हुई थी।

                             बैठक में यह तय किया गया था कि घाटी में विभिन्न तंजीमों के आतंकियों का सफाया करने के साथ ही उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाने की सप्लाई लाइन को भी काटा जाएगा। इसके लिए उनके मददगारों को चिह्नित कर उन पर शिकंजा कसा जाएगा। धरपकड़ कर आतंकी तंजीमों को मिलने वाली आर्थिक मदद को रोका जाएगा।

                           हाल में आतंकी तंजीमों के दहशतगर्दों के सफाए और आईईडी विस्फोट की साजिश को नाकाम कर ऐसी ताकतों के मंसूबों को नाकाम बनाया गया है। कश्मीर की अवाम के सहयोग से सुरक्षाबलों को यह सफलता मिल पाई है।



कोई टिप्पणी नहीं