Breaking News

होशंगाबाद - जिले में लोकसेवा केन्द्रो में कार्य 8 जून से प्रारंभ


होशंगाबाद/06,जून, 2020/-(अजयसिंह राजपूत)-   कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा के चलते लोकसेवा केन्द्रो का संचालन अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। लोकसेवा केन्द्रो के माध्यम से आमजन को प्राप्त होने वाली सेवाओ को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षा हेतु जारी गाईड  लाइन का पालन किये जाने की शर्त पर लोकसेवा केन्द्रो का संचालन 8 जून से प्रारंभ होगा।। केन्द्रो का संचालन प्रात: 9.30 बजे से सांय 5 बजे तक किया जायेगा।

                                  अपर कलेक्टर जीपी माली ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिले के समस्त लोक सेवा केन्द्र संचालको को निर्देशित किया है कि वे 8 जून से जारी दिशानिर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुए केन्द्रो का संचालन प्रारंभ करे।     

कोई टिप्पणी नहीं