Breaking News

होशंगाबाद/इटारसी - श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 295 प्रवासी श्रमिक पहुँचे इटारसी

होशंगाबाद/01,जून, 2020/-(अजयसिंह राजपूत)-  मध्यप्रदेश शासन के विशेष प्रयासो से कोरोना संक्रमण  काल में लागू लॉकडाउन में अन्य राज्यो में फसे प्रदेश के प्रवासी श्रमिको को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस लाने का सिलसिला जारी है।

               इसी अनुक्रम में आज 1जून को एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन से होशंगाबाद सहित प्रदेश के विभिन्न जिलो के 295 प्रवासी श्रमिक  इटारसी स्टेशन पहुँचे। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से होशंगाबाद सहित प्रदेश के 5 जिलो के 295 प्रवासी श्रमिक एरनाकुल्लम केरला दोपहर 3.40 बजे इटारसी स्टेशन पहुँचे।

                         श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आये श्रमिको में होशंगाबाद जिले के 12, मंडला के 253, मंदसौर के 24, नीचम के 3 एवं सिवनी के 3 श्रमिक शामिल हैं। रेलवे स्टेशन इटारसी में श्रमिको का हैल्थ टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही श्रमिको के लिए जिला प्रशासन होशंगाबाद द्वारा भोजन के पैकेट, नाश्ता, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। इसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा श्रमिको को विशेष बस से उनके गृह जिलो के लिए रवाना किया गया।

                 यहाँ यह उल्लेखनीय है की 11 मई से 1 जून तक इटारसी रेल्वे स्टेशन पर 29 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कुल 7324 प्रवासी श्रमिक होशंगाबाद सहित प्रदेश के विभिन्न जिलो के आए हैं जिनका हैल्थ टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही श्रमिको के लिए जिला प्रशासन होशंगाबाद द्वारा भोजन आदि की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई तथा उन्हें सकुशल उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घर वापस लौट रहे श्रमिको ने उनकी सुविधाओं हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं घर जाने की खुशी जाहिर की एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।

कोई टिप्पणी नहीं