Breaking News

रायसेन - प्रदेश में संजीवनी टेली हेल्थ टोल फ्री नंबर 1800-103-7378 प्रारम्भ



रायसेन - (सत्येन्द्र पांडे) - प्रदेश में संजीवनी टेली हेल्थ टोल फ्री नंबर 1800-103-7378 प्रारम्भ हो चुकी है। इस सुविधा पर कोरोना के इलावा अन्य सभी बीमारियों के लिए अपोलो के डॉक्टर्स से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही e-prescription भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस हेल्पलाइन की क्षमता प्रतिदिन 1300 कॉल लेने की है। यह सरकार का एक सार्थक प्रयास है और विशेषज्ञ चिकित्सकों का बहुमूल्य परामर्श यहां पूर्णकालिक अ
उपलब्ध है। महत्वपूर्ण यह है हेल्पलाइन केवल 11 दिनों के लिए और उपलब्ध है।

                                   राज्य सरकार की सभी लाभार्थियों से अपील है कि अधिक से अधिक जन इसका उपयोग करें और घर बैठे डॉक्टरी परामर्श लेकर इसका लाभ उठायें।

                                  मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मध्यप्रदेश सरकार, श्री फैज अहमद किदवई द्वारा प्रदेश की जनता सूचनार्थ यह जानकारी जारी की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं