Breaking News

होशंगाबाद - डाक्टर सुनील जैन जैसे चिकित्सक प्रदेश के लिए अमूल्य

होशंगाबाद/18, अप्रैल, 2020/-(अजयसिंह राजपूत) कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। इस महामारी से रोकथाम एवं बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

                   चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ सहित पूरा स्वास्थ्य विभाग दिनरात सेवाभाव से समर्पित होकर कार्य कर रहा है। इस दिशा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य कर रहे जिला होशंगाबाद के जिला चिकित्सालय में पदस्थ डाक्टर सुनील जैन।

                   डॉ.सुनील कोरोना वायरस से बचाव हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। वे इस संकट की घड़ी में अपने परिवार एवं बच्चो से दूर मरीजो के लिए समर्पित मन से देखभाल कर रहे हैं। डॉ.सुनील जैन जैसे कुशल स्वास्थ्य कर्मी सेवा का सही अर्थ समझा रहे हैं।

                       डॉ.सुनील जैन जिले में कोरोना संदिग्ध मरीजो की सैम्पलिंग, टेÏस्टग के कार्यो में डाक्टर सुनील जैन का विशेष रूप से योगदान दे रहे हैं। वे आमजनो को इस महामारी से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियो से अवगत करा रहे हैं साथ ही उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं।

                     डॉ.सुनील जैन जैसे चिकित्सक जिले व प्रदेश के लिए अमूल्य हैं। कोरोना महामारी से लड़ाई में चिकित्सास्टाफ के योगदान से हम निश्चित रूप से कोरोना पर विजय प्राप्त करेंगे और स्वस्थ्य समाज का निर्माण करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं