Breaking News

रायसेन/मंडीदीप - भोजपुर विधायक ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरिक्षण

छायांकन - राम कुमार दुबे 


रायसेन/मंडीदीप - (सत्येन्द्र पांडे) - आज भोजपुर विधायक पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौहरगंज एवं सिविल अस्पताल मंडीदीप का औचक निरीक्षण किया गया जहाँ विधायक ने स्वास्थ्य सम्बन्धी व्यवस्थाओं एवं कमियों का जायजा लिया।

                             विधायक पटवा द्वारा आमजन को समय पर एवं सही उपचार मिले, इसके लिए मार्गदर्शन दिया गया। विधायक द्वारा कोविड19 के सर्वे एवं जांच की भी समीक्षा की गई। किसी भी प्रकार की अवश्यकता होने पर उन्हें तुरंत बताने के लिए कहा गया ।

                             निरिक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम विनीत तिवारी, एसडीओपी मलकीतसिंह एवं ब्लाॅक मेडिकल अधिकारी अरविंद चौहान  भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं