Breaking News

होशंगाबाद - उपज बेचने आये किसानों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है नंदरबाड़ा सोसायटी

होशंगाबाद/27,अप्रैल, 2020/-(अजयसिंह राजपूत)-
 15 अप्रेल से प्रारंभ रबी उपार्जन का जिले में सफल संचालन किया जा रहा है। साथ ही कोरोना वायरस की संक्रमाण की रोकथाम हेतु खरीदी केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

                              इसी दिशा में उपज बेचने आये किसानो की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है तहसील सिवनीमालवा की नंदरबाड़ा सोसायटी। कोरोना वायरस से बचाव हेतु खरीदी केन्द्र में उपज विक्रय के लिए आये किसानो को सर्वप्रथम साबुन से हाथो को धुलाया जाता है साथ ही सेनेटाईजर का भी उपयोग कराया जा रहा है।

                      खरीद केन्द्र नंदरबाड़ा में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए खरीदी कार्य का सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। मालापाठ के कृषक सुमेर ने बताया कि खरीदी केन्द्रो में कोरोना से बचाव हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए खरीदी की जा रही है।

                     साथ ही किसानो की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। नंदरबाड़ा के सोसायटी प्रबंधक भगवान सिंह राजपूत कोरोना योद्धा के रूप में केन्द्र पर किसानो की सभी सुरक्षाओ का विशेष ध्यान रखते हुए उनके द्वारा खरीदी कार्य को संपादित किया जा रहा है एवं सौंपे गये दायित्वों का बेहतर क्रियान्वयन कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं