Breaking News

होशंगाबाद - सिन्धु सेवा संगठन ने बांटे भोजन के पैकेट,लोगों को घरों में रहने की दी समझाईश

होशंगाबाद - ( अमर लाल टेहलानी ) - वैश्विक संकट के रूप में कोरोना महामारी विकराल रूप धारण कर चुकी है और तेजी से अपने पाँव पसार रही है. इसके चलते प्रशासन के साथ साथ कई सामाजिक संगठन लोगों की मदद को आगे आ रहे है।

                   इसी तारतम्य में होशंगाबाद में सिन्धु सेवा संगठन के सदस्यों ने जरूरत मंदों को भोजन के पैकेट वितरित किये। संगठन के अध्यक्ष अमर लाल तेहलानी ने बताया कि संगठन के सदस्य जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह अपने घरों में ही रहें और लॉक डाउन का पालन करें जिससे इस महामारी को रोकने में सफलता मिल सके.

                       


                       उन्होने बताया कि कुछ लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं और इधर उधर की गलियों से आवागमन कर रहे हैं इसलिए वार्ड 28 सिंधी कॉलोनी के सभी मार्ग बंद किये गए है और लोगों को समझाया जा रहा है कि अपने घरों में ही रहें। सोशल डिस्टेंस का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।


कोई टिप्पणी नहीं