Breaking News

नरसिंहपुर- समाजसेवी संस्थाओं द्वारा किया जा रहा सहयोग सराहनीय- कमिश्नर

नरसिंहपुर - (आशीष दुबे) -  संभाग आयुक्त  रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से इसकी जानकारी कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा दी गई।
       
               बैठक की अध्यक्षता करते हुए संभागायुक्त  ने कहा कि भोपाल से आने वाले व्यक्तियों की भी स्क्रीनिंग की जाये। सैम्पल लेने के लिए अगर किसी ट्रेनिंग की आवश्यकता हो, तो आईसीएमआर एवं मेडिकल कॉलेज जबलपुर से ली जा सकती है।

                       इस्तेमाल की गई पीपीई किट एवं मास्क का डिस्पोजल करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिये। बाहरी जिलों से आने वाले व्यक्ति जिन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया है, उन्हें फिजीकली मॉनीटरिंग के साथ- साथ इलेक्ट्रानिकली भी मॉनीटर किया जाये। इनकी सतत निगरानी के लिए जिले में ट्रेकिंग टीम गठित कर ली जाये। साथ ही टीम को जबलपुर स्मार्ट सिटी इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से भी समन्वय कर अपडेट किया जाये।
       
                     श्री सक्सेना द्वारा बताया कि जिले के समाज सेवी संस्थाओं द्वारा नि:शुल्क भोजन पैकेट वितरण में भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। कमिश्नर श्री मिश्रा ने कहा कि इसमें रेडी टू ईट पैकेट भी तैयार करवाये जायें। एक पृथक टीम जरूरतमंद लोगों को फूड पैकेट वितरण के लिए तैयार कर ली जाये। हितग्राहियों को पेंशन वितरण करने के लिए बीसी के माध्यम से उनके घरों तक पहुंचाया जाये। जिले के सभी कंट्रोल रूम का नम्बर मुख्य सड़क मार्ग, चौराहों पर डिसप्ले भी करवाये जायें।
       
                     उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर दीनदयाल रसोई एवं चैरिटी ऑन व्हीकल की भी शुरूआत की जा सकती है। कमिश्नर श्री मिश्रा ने कहा कि अधिकारी- कर्मचारी राशन दुकानों का लागातार निरीक्षण करते रहे। तौल सामग्री, रखरखाव की व्यवस्था बेहतर हो। भंडारण गृह में सीलन पानी की समस्या न हो। साथ ही उपज की गुणवत्ता कैसी है उसकी भी मॉनीटरिंग करते रहें। जिले में जनता के सहयोग से प्रभावी टोटल लॉक डाउन बेहतर रहा है।

                   

                      जनता के इसी विश्वास को आगे बनाते हुये कोरोना वायरस की रोकथाम एवं बचाव के लिए लोगों को घरों में रहकर सहयोग करने की अपील भी की। बैठक में कलेक्टर  दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, एडीएम  मनोज ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेश तिवारी, जिला पंचायत सीईओ  केके भार्गव सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक के पूर्व संभागायुक्त द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं