Breaking News

नरसिंहपुर- पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, नगरपालिका कर्मी घायल

नरसिंहपुर-16 जानकारी 2020 (आशीष दुबे)- पानी के संकट से जूझ रहे नरसिंहपुर के किसानी वार्ड के निवासियों एवं नगरपालिका कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई।
नगर पालिका द्वारा भेजे गए पानी के टैंकर मैं से पानी भरने को लेकर हुए विवाद पर वार्ड वासियों एवं नगर पालिका के कर्मियों के बीच बिबाद हो गया। और वार्डवासियों ने नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें नगर पालिका के कर्मचारी आशीष को जमकर चोटे आई।
जिसके बाद आक्रोशित नगर पालिका के कर्मचारियों ने लामबंद होकर थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।
घायल आशीष की शिकायत पर नरसिंहपुर थाना कोतवाली पुलिस ने वार्ड वासियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है, और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वहीं नगरपालिका कर्मचारियों की मांग है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक नगरपालिका के सारे कर्मचारी लामबंद होकर हड़ताल पर रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं