Breaking News

सिवनी- बारिश से खरीदी केंद्रों में रखा सेकड़ो क्विंटल धान भीगा

https://youtu.be/-FMKm1r-F1w
सिवनी 08 जनवरी2020 (नरेश यादव)- बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली, सुबह से खराब हुआ मौसम बारिश में तबदील हो गया, जिसने एक बार फिर किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी।
सिवनी जिले में बुधवार सुबह से ही घने काले बादल छाए और कुछ ही घंटों बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, सिवनी जिले के सिमरिया धान खरीदी केंद्र पर तेज बारिश से हजारों क्विंटल धान पूरी तरह भीग गई।
खरीदी केंद्र पर बारिश से बचाव के इंतजाम ना होने से खरीदी केंद्र में रखी किसानों के धान पूरी तरह भीग गयी।
खरीदी केन्द्र में एक मामूली से त्रिपाल की व्यवस्था से धान को गीले होने से नहीं बचाया जा सका। भारी बारिश की बजह से धान मंडी में वहता देखा जा सकता है।
किसानों का कहना है कि हजारों क्विंटल धान मंडी में खुले में रखा है, अचानक आयी बारिश से धान गीला होने से अंकुरित हो जाएगा, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्था नही होने का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं