Breaking News

तेंदूखेड़ा कृषि उपज मंडी में नहीं हुई खरीदी बिना खरीदी किसानों को दे दी एनओसी व्यापारी खरीद रहे माल- बड़ा घोटाला

बड़ी खबर तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर से
नियम विरुद्ध कांटे जा रहे हैं एनओसी
जब कृषि उपज मंडी में किसान का माल आया ही नहीं तो कर्मचारी किस मॉल की दे रहे हैं व्यापारियों को एनओसी
किसानों की वोटो से बनी है कमलनाथ सरकार  मंडी कर्मचारी दे रहे किसानों को धोखा
यदि कृषि उपज मंडी के मामले की निष्पक्ष जांच हो तो निकल सकती है मंडी की बड़ी लापरवाही 
व्यापारियों के यहां हजारों क्विंटल मॉल अवैध तरीके से अपने घरों में रखा है
तेंदूखेड़ा कृषि उपज मंडी कागजों में चालू धरातल पर बंद
नरसिंहपुर जिले की तहसील मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी तेंदूखेड़ा का है मामला,
सरकारी रिकॉर्ड में कृषि उपज मंडी चालू है लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और,
कृषि उपज मंडी की वास्तविक स्थिति देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है की मंडी में खरीदी हो रही है या नहीं,
कर्मचारियों द्वारा कृषि उपज मंडी में बगैर कृषि फसल आय किसानों को माल की एनओसी दे रहे हैं 
कृषि उपज मंडी तेंदूखेड़ा सीजन में भी चालू नहीं हो पाई है
मंडी के कर्मचारियों एवं व्यापारियों की सांठगांठ के चलते व्यापारी अपने घरों में किसानों से खरीदी कर रहे हैं
जिससे किसानों को प्रति कुंटल लगभग 200 रुपए से 300 रुपए का घाटा हो रहा है
कृषि उपज मंडी तेंदूखेड़ा के अंतर्गत पंजीकृत व अ पंजीकृत व्यापारियों द्वारा किसानों का माल औने पौने दामों पर घरों पर खरीद किया जा रहा है 
मंडी प्रशासन की लापरवाही के चलते किसानों को घाटा हो रहा है मंडी के कर्मचारी घर-घर जाकर एनओसी के कागज लेकर आ रहे हैं 
कृषि उपज मंडी तेंदूखेड़ा एवं उप मंडी सिहोरा डोभी राजमार्ग में लगभग 150 व्यापारी हैं जो अवैध तरीके से चोरी-छिपे किसानों से औने पौने दामों पर अनाज खरीद रहे हैं 
और शासन को राजस्व की हानि पहुंचाते हुए चोरी छुपे करेली मंडी गाडरवारा मंडी एवं पिपरिया मंडी भेज रहे हैं जिससे तेंदूखेड़ा कृषि उपज मंडी को लाखों रुपए की राजस्व की हानि हो रही है 
अपंजीकृत व्यापारियों से मंडी के निरीक्षकों द्वारा अवैध वसूली के चलते कोई कार्यवाही नहीं हो पाती है 
मंडी कर्मचारियों में कुछ रसूखदार कर्मचारी हैं जो राज्यसभा सांसद एवं मंत्री की धौस देकर पंजीकृत व अपंजीकृत व्यापारियों से लूटपाट करते हैं 
कृषि उपज मंडी के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों के किसानों ने कृषि उपज मंडी को विधिवत चालू करने की मांग की है
राजमार्ग डोभी तेंदूखेड़ा से अपंजीकृत व्यापारियों से लगभग ₹10 प्रति बोरा अवैध वसूली की भी सूचना है 
प्रत्येक पंजीकृत एवं अपंजीकृत व्यापारियों के घरों में 100 कुंटल से 1000 कुंटल तक अवैध स्टॉक होने की सूचना है 
कृषि उपज मंडी अधिकारियों द्वारा अवैध तरीके से एनओसी काटी जा रहे हैं 
कृषि उपज मंडी में लगभग 9 कर्मचारी हैं जो 3 कर्मचारियों के अलावा कर्मचारी मंडी भी नहीं आते हैं
कृषि उपज मंडी के सचिव भरत दुबे से इस संबंध में बात करनी चाहिए तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया

कोई टिप्पणी नहीं