Breaking News

समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी, किसानों का कर्ज माफ, फ्री बिजली समेत कई बड़े वादे

भोपाल| मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है| गरीबों के आवास के लिए पांच लाख, किसानों का सौ फीसदी कर्जा माफ़, किसानों को फ्री बिजली, पेंशन जैसे कई बड़े वादे सपा ने अपने घोषणा पत्र में किये हैं| पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का मैनिफेस्टो जारी करते हुए कहा समाजवादी पार्टी जो घोषणा करती है उसे पूरा करके दिखा सकती है| उन्होंने यूपी का उदाहरण देते हुए कहा समाजवादी पार्टी कथनी को करनी में बदल कर लोगों के लिए एक मिसाल पेश कर चुकी है।अखिलेश यादव ने कहा मध्य प्रदेश में अगर सपा की सरकार बनती है तो प्रत्येक गरीब को पांच लाख का आवास मुहैया कराया जाएगा|
अखिलेश ने शिवराज को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि शिवराज ने किसानों के साथ केवल धोखा किया है| समाजवादी पार्टी ने अपनी कथनी और करनी में कभी अंतर नहीं किया| जबतक हर वर्ग को न्याय और हक नही मिलेगा तबतक विकास संभव नहीं है| अखिलेश ने कहा ये घोषणा पत्र दूसरी पार्टियों से अलग है| घोषणा पत्र में गरीबो को जो आवास देंगे वो 5 लाख का होगा, उत्तर प्रदेश में गरीबो के लिए बनाए गए लोहिया आवास से ये बेहतर होगा| किसानों की हालत मध्य प्रदेश में बेहद खराब, आये दिन किसान आत्महत्या कर रहे है, बीजेपी ने किसानों को धोखा देने का काम किया है| गठबंधन को लेकर अखिलेश ने कहा अगर अभी भी कांग्रेस SP, BSP, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन करले तो 200 से ज्यादा सीट मध्य प्रदेश में आएगी| कांग्रेस से गठबंधन न होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया धन्यवाद। कहा अब हम उनकी नाकामियां बता पाएंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यंग करते हुए कहा "ऊट के दूध से बनी चाकलेट से कुपोषण दूर करने की बात कर रहे मोदी"| बीजेपी घोषणा पत्र कभी पूरा नहीं करती| आज तक देश मे एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बनी है| स्वच्छता के नाम पर बीजेपी ने छलावा किया| लोग संपन्न होंगे तो अपने आप शौचालय बन जाएंगेः यूपी का हाइवे देख एमपी ने भी एक्सप्रेसवे बनाने की बात कही है|

-किसानों के लिए फार्मर्स फण्ड बनाएंगे
-मध्य प्रदेश में समाजवादी पेंशन लागू करेंगे
-गरीबो को 5 लाख का आवास
-किसानो का सौफीसदी कर्ज माफ
-किसानों को सिंचाई मुफ्त व्यवस्था
-किसान को फ्री बिजली, मौत पर दस लाख की सहायता
-किसानो को पेन्शन
-महिला सदस्य को छह हजार की पेन्शन

-गरीब महिलाओं को दो हजार पेंशन दिया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं