Breaking News

नरसिंहपुर में प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने किया ध्वजारोहण


नरसिंहपुर:/ 27 जनवरी 2022 (आशीष दुबे)- सम्पूर्ण भारत बर्ष में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, देशभक्ति के वातावरण में शान से लहराया तिरंगा।
नरसिंहपुर जिले में भी गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति पूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
         ग्रामों से लेकर जिला मुख्यालय तक जगह जगह गणतंत्र दिवस की धूम रही, मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउन्ड पर आयोजित किया गया।
         समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात उन्होंने समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े।
         इस अवसर पर बैंड द्वारा जन गण मन की धुन प्रस्तुत की गई और मध्यप्रदेश गान हुआ। परेड कमाण्डर द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री डॉक्टर शाह ने कलेक्टर श्री रोहित सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के साथ परेड का निरीक्षण किया।
         इसके पश्चात प्रभारी मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के पश्चात परेड दलों द्वारा जयघोष एवं हर्षफायर किया गया।
समारोह में विशेष सशस्त्र बल छटवीं बटालियन, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल व जिला होमगार्ड दल के सदस्यों की संयुक्त परेड द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं