Breaking News

अवैध मदिरा के 6 प्रकरण दर्ज- 330 किलोग्राम महुआ लाहन व 21 लीटर हाथ भट्टी शराब, साथ ही 12 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद,


नरसिंहपुर/करेली:- 22 अक्टूबर 2020- नरसिंहपुर कलेक्टर  वेद प्रकाश के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को करेली में गणेश वार्ड, हनुमान वार्ड, जौहरिया, इमलिया एवं करेली बस्ती में सामूहिक दबिश देकर 330 किलोग्राम महुआ लाहन व 21 लीटर हाथ भट्टी और 12 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। महुआ लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 6 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये। जप्त सामग्री एवं मदिरा का 19 हजार 440 रूपये का अनुमानित मूल्य लगाया गया है।


          अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी  डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। दबिश की कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक  रवीन्द्र कुमार जैन,  सतीश कुमार, संजीव जैन, भ्रांति सैयाम,  दिग्विजय परसते,  सदर बरकड़े,  गनपत सिंह कुशराम,  गोपाल राजपूत और श्री दीपांश चौकसे मौजूद थे।

सचिन जोशी साईंखेड़ा

कोई टिप्पणी नहीं