Breaking News

होशंगाबाद - कोरोना के विरुद्ध युद्ध में स्व सहायता समूह की महिलाएं निभा रही हैं, सशक्त एवं सराहनीय भूमिका

होशंगाबाद/10/अप्रैल/2020/(अजयसिंह राजपूत)-  कोरोना महामारी के इस  युद्ध में स्व सहायता समूह की महिलाएं निभा रही है सशक्त एवं सराहनीय भूमिका।कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए ग्राम स्तर पर सभी विकास खंडों में आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह की  महिलाएं द्वारा सैनिटाइजर एवं मास्क तैयार कर रही हैं।

               कलेक्टर धनंजय सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए मास्क एवं सैनिटाइजर ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्रामीणों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


                           सभी विकास खंडों में लगभग 78000 मास्क  एवं 1200 लीटर हैंड सेनीटाइजर तैयार किए गए हैं जिसका ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों के माध्यम से ग्रामीणों को वितरण किया जा रहा है। उक्त वस्तुओं के वितरण में रोजगार सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है।उनके द्वारा ग्रामीणों को कोरना वायरस से बचाव के लिए नियमित हाथ धोने, सैनिटाइजर एवं  मास्क का उपयोग करने , सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों को गंभीरता से पालन करने की समझाइश दी जा  रही है।


कोई टिप्पणी नहीं