Breaking News

नरसिंहपुर/करेली - कोरोना काल में निरंतर जारी है सेवा कार्य, जरूरतमंदों को किया जा रहा है भोजन वितरण



नरसिंहपुर/करेली -(आशीष दुबे) -  सम्पूर्ण विश्व के साथ भारत भी कोरोना महामारी से जूझ रहा है. सरकार के साथ कई संगठन इस संकट के समय में जरूरत मंदों की मदद हेतु आगे आये हैं. कई संगठनों द्वारा जरूरत मंदों को भोजन के पैकेट बांटे जा रहे हैं इसी तारतम्य में विश्व हिन्दू परिषद् महाकौशल के नरसिंहपुर जिले के करेली प्रखंड में जिला संयोजक रामकुमार के नेतृत्व  में चल रहे सेवा कार्य का निरीक्षण आज प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह , जिला अध्यक्ष   हरिओम, जिला कोषाध्यक्ष  विपिन (महाकाल महाराज), जिला संगठन मंत्री अभय ने चल रहे सेवा कार्य का निरीक्षण कर  सेवा कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया एवम् भगवान की आरती की , भोग लगाया और सेवा कार्य में लगे सभी कार्यकर्ताओं को तिलक लगा कर शुभकामनाएं दी ।                   

                                 

         

              बतादें कि संगठन द्वारा प्रतिदिन 800+ पैकेट भोजन वितरण किया जा रहा है । संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक संकट की स्थिति रहेगी किसी को भूखा नहीं रहने दिया जायेगा और यह मदद निरंतर जारी रहेगी. उन्होंने सभी से अपील की है कि इस संकट के समय में धेर्य बनाये रखना जरूरी हैं लॉक डाउन का पालन करना और सोशल डिस्टेंस बनाये रखना हमारा कर्तव्य है जिसे निभाकर हम कोरोना पर एक दिन विजय प्राप्त करेंगे.


कोई टिप्पणी नहीं