Breaking News

मुंबई - ग्लोबल मार्केट इम्पेक्ट - सेंसेक्स 1224 और निफ्टी 362 अंक ऊपर खुले

मुंबई -  ( अजय सिंह राजपूत) -लगातार  तीन दिन की छुट्टी के बाद आज  भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहे। सेंसेक्स 1224 अंक और निफ्टी 362 पॉइंट ऊपर खुले। अभी सेंसेक्स 1310.96 अंक ऊपर 28,901.91 पर और निफ्टी 180.20 पॉइंट ऊपर 8,434.00 पर कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार, 3 अप्रैल को बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 591.07 अंक या 2.09% नीचे 27,674.24 पर और निफ्टी 170.00 पॉइंट या 2.06% नीचे 8,083.80 का करोबार खत्म किया था।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद - 

                       सोमवार, 6 अप्रैल को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 7.73 फीसदी की बढ़त के साथ 1,627.46 अंक ऊपर 22,680.00 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 7.33 फीसदी बढ़त के साथ 540.15 अंक ऊपर 7,913.24 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 7.03 फीसदी बढ़त के साथ 175.03 पॉइंट ऊपर 2,663.68 पर बंद हुआ। वहीं,चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 1.67 फीसदी बढ़त के साथ 46.19 पॉइंट ऊपर 2,810.18 पर बंद हुआ।

अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार 7 फीसदी की उछाल -

                        सोमवार को सभी 11 प्राइमरी एसएंडपी 500 सेक्टर्स में तेजी रही जबकि टेक्नोलोजी और युटिलिटीज में क्रमश: 8.78 फीसदी और 7.85 फीसदी की तेजी रही।

                       अमेरिकी राष्ट्ररपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा था कि अमेरिकियों को आगे शायद सबसे कठिन सप्ताह देखने को मिलेगा और कोविड-19 के कारण कई लोगों की मौत हो सकती है। पिछले सप्ताह अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं