Breaking News

6 वर्षीय मासूम बालिका के बलात्कारी हत्यारे गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

6 वर्षीय मासूम की रेप के बाद गला दबाकर हत्या के मामले में नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
विगत 22 नवंबर को अपने नाना नानी के बीच सो रही 6 बर्षीय बालिका को हबस के भूखे दरिन्दे नींद में ही उठाकर ले गए थे, जिसकी गांव के बाहर वेअरहाउस के पास अस्मत लूटने के बाद दरिन्दों ने हत्या कर दी।
 घटना के बाद से क्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल था, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान लग रहे थे।
आखिर पुलिस प्रशासन ने एक सप्ताह में ही आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं