Breaking News

होशंगाबाद - म प्र गौ सेवक संघ ने किया अपने गौ सेवको का कोरोना योद्धा से सम्मान



होशंगाबाद - (शेख जावेद) - पशुपालन विभाग से प्रशिक्षित गौ सेवक जो कोराना महामारी में भी पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन में गांव गांव जाकर पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, प्रथमिक उपचार,जैसी महत्वपूर्ण सेवा दी और अपने दायित्व निभाया।  म प्र गौ सेवक संघ ने अपने गौ सेवको का कोरोना योद्धा से सम्मान किया ।

                     संगठन के अध्यक्ष गंभीरसिंह राजपूत ने कहा कि प्रशिक्षित गौ सेवको को शासन या विभाग द्वारा कोई भी मानदेय और आर्थिक सहायता नहीं दीं जाती फिर भी गौ सेवक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


                 

                     संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह राजपूत दुवारा आज सोहागपुर ब्लाक के गौ सेवको को सम्मानित किया। इस अवसर पर गौ सेवक जावेद हुसैन, अभिषेक ठाकुर, सुधीर मीणा, राजकुमार पटेल, बलीराम,फुलसिह आदि उपस्थित रहे . 

कोई टिप्पणी नहीं