Breaking News

होशंगाबाद - श्रमिक स्पेशल ट्रेन से महाराष्ट्र में फसे प्रदेश के विभिन्न जिलो के प्रवासी श्रमिक पहुँचे इटारसी



होशंगाबाद/11,मई, 2020/-(अजयसिंह राजपूत)-  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर लॉक डाउन में महाराष्ट्र में फसे प्रदेश के विभिन्न जिलो के प्रवासी श्रमिक आज 2 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से इटारसी पहुँचे। पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से होशंगाबाद सहित प्रदेश के 18 जिलो के 713 प्रवासी श्रमिक पुणे महाराष्ट्र से आज प्रात: 5 बजे इटारसी स्टेशन पहुँचे।

                               इसी तरह दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से होशंगाबाद सहित प्रदेश के 20 जिलो के 259 प्रवासी श्रमिक थाणे महाराष्ट्र से प्रात: 9 बजे इटारसी स्टेशन पर पहुँचे। रेलवे स्टेशन इटारसी में श्रमिको की हैल्थ टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही श्रमिको के लिए प्रशासन द्वारा भोजन के पैकेट, नाश्ता, पेयजल एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई। तत्पश्चात जिला प्रशासन द्वारा श्रमिको को विशेष बस से उनके गृह जिलो के लिए रवाना किया गया।

                         

                          घर वापस लौट रहे श्रमिको ने अपनी खुशी जाहिर की एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस लौट रहे प्रवासी श्रमिको की सुविधाओं एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये थे।

                          पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए श्रमिको में होशंगाबाद के 3, बड़वानी के 68, बुरहानपुर के 38, खंडवा के 68, बैतूल के 28, नीमच के 2, छिंदवाड़ा के 20 मंडला के 2, नरसिंहपुर के 1, डिंडोरी के 9, पन्ना के 2, अनूपपुर के 17, रीवा के 312, सतना के 64, सीधी के 23, सिंगरौली के 2 कटनी के 30 एवं बालाघाट के 24 श्रमिक थे।

                       

                          इसी तरह दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन में आऐ प्रवासी श्रमिको में होशंगाबाद के 3, दतिया के 20, ग्वालियर के 17, भिंड के 23, मुरैना के 17, बैतूल के 21, उज्जैन का 1, टीकमगढ़ के 5, छतरपुर का 1, दमोह का 1, सागर का 1, बालाघाट के 26, छिंदवाड़ा के 8, सिवनी के 18, कटनी के 41, जबलपुर के 20, पन्ना के 2, डिंडोरी के 27, अनूपपुर के 6 एवं उमरिया का 1 श्रमिक शामिल है।


कोई टिप्पणी नहीं