Breaking News

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत गोटेगांव के रूद्र वार्ड में लोगों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता

न्यूज़ एक्सप्रेस18 गोटेगांव- भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए बृहद सदस्यता अभियान चला रही है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में सभी जिला ब्लाक स्तर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा है इसी के तहत नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव तहसील में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान के तहत रुद्र वॉर्ड  नगर मंडल गोटेगांव तहसील गोटेगांव जिला नरसिंहपुर द्वारा अनु. जाति वर्ग के परिवारों के बीच पहुंचकर भा.जा.पा. की सदस्यता दिलवाई एवं अन्य ओर भी लोगों को सदस्यता दिलवाने हेतु प्रेरित किया जिसमें लगभग 50 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमकार सिंह जी पटेल, पूर्व विधायक हाकम सिंह चडार, मंडल अध्यक्ष निधान सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र नागेश, रवींद्र पटेल, अशोक पाठक, गोविंद पटेल, जितेन्द्र चौबे,भानुमति तिवारी, दीपक सोनी, पंकज शुक्ला, विष्णु दत्त दुबे, सोनू जैन, शैलू जैन, नगर अध्यक्ष (अनु,. जाति) महेश चढ़ार, शोभाराम दोहैया जितेन्द्र ठाकुर, अजय बझैया,परसोतम दोहैया, यमलेश झारिया, पंचम झारिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं